इंदौर। गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर भाजपा विधायक उषा ठाकुर के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उषा ठाकुर के उस दावे के बाद, जिसमें उन्होंने गरबा आयोजनों से हर साल बड़ी संख्या में लड़कियों के गैर-हिंदू युवकों के साथ जाने की बात कही थी, कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने उषा ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि पवित्र भावना से गरबा करने और मां की आराधना करने वाली बच्चियों पर इस तरह का आक्षेप लगाना ठीक नहीं है।रीना बोरासी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत है? उन्होंने उषा ठाकुर की उम्र का उल्लेख करते हुए भी टिप्पणी की और कहा कि “60 साल की उम्र में आपको यह शोभा नहीं देता।”
