इंदौर। गुरुवार सुबह फिनिक्स मॉल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि टक्कर के समय स्कॉर्पियो की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार में वाहन पोल से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दुर्घटना के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। घटना के कारणों की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
