इंदौर। अग्रसेन प्रतिमा से मधु मिलन चौराहा के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे होटल मथुरा वाला के एक बड़े हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 6 बजे शुरू की गई। कार्रवाई छावनी चौराहे पर की गई, जहां होटल का निर्माण सड़क चौड़ीकरण में बाधक बताया जा रहा था।नगर निगम की टीम पोकलेन और जेसीबी मशीनों के साथ सुबह-सुबह मौके पर पहुंची और बाधक हिस्से को हटाने का काम शुरू किया। कार्रवाई नगर निगम के अधिकारी आकाश सिंह और प्रखर सिंह की देखरेख में की गई। निगम की इस कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
