ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोमुख घाट के सामने चलती नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे नाव में सवार 6 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी नाव की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया गया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।हादसे के बाद नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए नाव के इंजन को जब्त कर लिया और नाव के लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं। पुराने इंजनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नर्मदा में संचालित नावों की सुरक्षा जांच के साथ फायर सेफ्टी उपकरण और लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की मांग तेज हो गई है।
