मुंबई। अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत के सामने करीब 5 करोड़ रुपये के भुगतान का मामला सामने आया, जिसे लेकर कोर्ट ने राजपाल यादव को कड़ी फटकार लगाई।सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राजपाल यादव को भुगतान करने का अंतिम मौका दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा के भीतर रकम का भुगतान करना होगा। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी जताई।अब राजपाल यादव के लिए कोर्ट के निर्देश के अनुसार रकम चुकाना अहम होगा। भुगतान नहीं होने की स्थिति में मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
