इंदौर में RE-2 सड़क निर्माण के लिए बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम करीब 130 शेष बाधक निर्माणों को हटाने के लिए मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि इसके पहले भी RE-2 सड़क निर्माण के लिए स्कीम नंबर 140 के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। पिछली कार्रवाई में 300 से अधिक मकानों को हटाए जाने की जानकारी सामने आई थी। उस दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध जताया था और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया था।
अब शेष 130 बाधक निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने फिर मोर्चा संभाला है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मौजूदगी में रिमूवल अभियान चलाया जा रहा है।
