पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट का वीडियो वायरल, मामले की जांच जारी
झांसी में किशोरी से कथित छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक अपनी 17 वर्षीय रिश्तेदार को पढ़ाने के बहाने बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। शिकायत को लेकर महिलाएं युवक के घर पहुंचीं, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी युवक के नहीं मिलने पर महिलाओं की उसके पिता से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने रिटायर्ड दरोगा पिता को पुलिस की मौजूदगी में चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही व्यक्ति को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ से जुड़े आरोपों की भी जांच की जानी है।
