इंदौर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्र और शास्त्र को सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। सरकार समाज के साथ मिलकर त्योहार मनाएगी और इन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
