इंदौर। शहर के विजय नगर चौराहे पर 44वें वर्ष भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का रात 9 बजे दहन होगा। उत्सव में भजन संध्या और आकर्षक आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजकों को कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।दशहरा उत्सव के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ क्रोध और अहंकार के अंत का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है।• अंकित मुनालाल यादव (गब्बू) | आयोजक, 44वां दशहरा उत्सव, विजय नगर, इंदौर
