इंदौर। विजयादशमी के अवसर पर डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन, कन्या पूजन और हवन किया। इसके बाद उन्होंने इंदौर पुलिस के ‘पुलिस सेतु ऐप’ का शुभारंभ किया। साथ ही CSR के तहत होंडा से प्राप्त 50 मोटरसाइकिलों और एक चार पहिया पुलिस वाहन का लोकार्पण किया।
नए वाहनों से पुलिस की गश्त और मैदानी कार्रवाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस सेतु ऐप के लॉन्च के जरिए तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया गया।
विजयादशमी के इस आयोजन में जहां पुलिस की पारंपरिक शस्त्र पूजा की परंपरा देखने को मिली, वहीं आधुनिक तकनीक और नए संसाधनों के जरिए स्मार्ट पुलिसिंग की झलक भी नजर आई।
