देवास | खबर सत्याग्रहदेवास में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों पर तीखा तंज कसा। मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा के दौरान पटवारी ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “इससे अच्छी जांच क्या होगी, पीकर देख लो!”पटवारी ने जहरीली शराब से हुई मौतों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस मामले में कांग्रेस दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है।
