सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे पोस्टर लेकर पहुंचे थे कार्यक्रम स्थल, पोस्टर पर लिखे संदेश को लेकर मंच से हुई प्रतिक्रिया
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर में शुक्रवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान पोस्टर को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोस्टर पर ’30 हजार रुपये का बल्ब और 33 हजार रुपये लीटर फिनाइल’ लिखा हुआ था।उस समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से संबोधित कर रहे थे। पोस्टर पर नजर पड़ने के बाद उन्होंने मंच से पुलिस अधिकारी को बुलाया और प्रहलाद पांडे को कार्यक्रम स्थल से हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहां जवाब देना होगा, वहां जवाब दिया जाएगा। उन्होंने प्रहलाद पांडे से वहां से जाने के लिए भी कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें कार्यक्रम स्थल से अपने साथ ले गए।पदयात्रा के दौरान हुई इस घटना ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
