बोले- जनादेश का अपमान करने और देश में अराजकता फैलाने वाली साजिशों का करेंगे विरोध, राष्ट्रहित को रखेंगे सर्वोपरि
इंदौर। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से उपस्थित लोगों को संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई गई शपथ में कहा गया कि हम भारत के संविधान, विधि के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जनादेश का अपमान करने और देश में अराजकता फैलाने वाली हर साजिश का डटकर विरोध करेंगे।शपथ में युवा पीढ़ी को भ्रम और भटकाव से बचाकर सही दिशा देने तथा स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी शामिल रहा। अंत में सभी ने एक साथ कहा- “हम लोकतंत्र बचाएंगे और अराजकता हटाएंगे।”
