बरमंडल। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटकर उनके गृह ग्राम बरमंडल पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। अपने प्रियजन को तिरंगे में लिपटा देखकर पत्नी और मासूम बेटी की चीखों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। जिस घर में खुशियां गूंजती थीं, वहां मातम पसरा था। परिजनों का विलाप देखकर हर कोई भावुक हो उठा। देश और कर्तव्य की राह में जान गंवाने वाले दिलीप पुरी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।थाना प्रभारी दिलीप पुरी का कर्तव्यनिष्ठ जीवन और उनकी शहादत हमेशा याद रखी जाएगी। उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को भी कर्तव्य और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
