इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15वीं बटालियन रोड का है, जहां कार सवार कुछ लोगों द्वारा अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई।वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान आरोपियों के शराब और ड्रग्स के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिलने के बावजूद पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
