इंदौर। स्कीम नंबर 78 स्थित फिरंगी कैफे एंड बार के बाहर शनिवार देर रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में युवती सड़क पर ही बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना के बीट जवान मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कैफे एंड बार में पार्टी के बाद करीब रात 11:30 बजे कुछ युवक नशे की हालत में युवती से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवती ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज चार युवकों ने बाहर निकलते ही युवती पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह बेसुध हो गई।घटना के दौरान युवती के साथियों ने बीच-बचाव कर उसे उठाया। आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अंश, अनुज और प्रथम नामक तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।निजी अस्पताल में उपचार जारीमारपीट के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसके साथी उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
