इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया स्थित काकेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।मंदिर समिति द्वारा आयोजित महाप्रसाद में 411 किलो से अधिक खिचड़ी एवं आलू वाले प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष रूप से बर्फ से शिवलिंग का निर्माण भी किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने महाआरती, प्रसाद और मैच का एक साथ आनंद लिया तथा भारत की जीत पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।यातायात नियमों और प्रशासन को ध्यान में रखते हुए काकेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गईं, जिससे आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखा गया और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।काकेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
