इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के न्याय नगर स्थित साईं श्रद्धा पैलेस कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दीपक गुप्ता की शिकायत पर सुरेंद्र गुप्ता, विशाल, राहुल खरे, नंदू हिरवे सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान कविता गुप्ता को चाकू जैसी धारदार वस्तु से चोट पहुंची, अंशिका को पत्थर से मारा गया और कैलाशचंद्र गुप्ता को भी पत्थर लगने से चोट आई। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार के कांच भी पत्थर मारकर तोड़ दिए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी।फरियादी पक्ष का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार को अपनी जान का खतरा बना हुआ है।वहीं थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार यह पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है और दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
