(खबर सत्याग्रह)इंदौर के खजराना रिंग रोड को लंबे समय से बन रहा था और 18 मार्च को सड़क को खोल दिया गया। सड़क को समय पर ही खोला गया, लेकिन अभी भी कई व्यवस्थाएँ अधूरी नजर आ रही हैं।सड़क के किनारे जहां मिट्टी भरकर समतल किया जाना चाहिए था, वहां अभी तक मलबा नहीं भरा गया है। इसके कारण साइड में गड्ढे जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।इसके अलावा सड़क पर लगे चेंबर का ढक्कन भी टूट चुका है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी है और सड़क का एक छोटा हिस्सा अभी भी अधूरा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदौर देश में सफाई के लिए नंबर 1 शहर माना जाता है, इसलिए इस सड़क के आसपास की सफाई और अधूरे काम को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
