इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इंदौर महानगर द्वारा शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (जीएसीसी) तथा शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। जीएसीसी महाविद्यालय परिसर में परिषद के कार्यकर्ताओं ने करीब 5 घंटे तक आंदोलन किया, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।अभाविप के प्रांत सहमंत्री कुशल यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर परिषद द्वारा यह आंदोलन किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को परीक्षा परिणाम और उत्तरपुस्तिकाओं से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही थीं, जिनके समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।आंदोलन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद 2 दिनों के भीतर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जाँच (री-चेकिंग) कराने पर भी सहमति बनी।अभाविप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिषद द्वारा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।
