(खबर सत्याग्रह)राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सो जाने को लेकर वार्डन ने छात्र को बेंत से बेरहमी से पीटा, वीडियो महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान (गुरुकुल) उज्जैन का है जहां गुरुकुल के वार्डन ने छात्र को बेंत से बेरहमी से पीटा, इस दौरान छात्र दर्द से चीखता रहा, लेकिन वार्डन लगातार उसे मारता रहा। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने की बात पर पीट रहा था।वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित परिसर के एक कमरे का बताया जा रहा है। आरोपी वार्डन का नाम दत्तदास शेवड़े है,आरोपी सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ है और उसके पास वार्डन व टीचर का दायित्व भी है।घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो प्रसारित होने के पश्चात भी संस्थान की ओर से इसकी सफाई में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रबंधन से जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करा गया किंतु छुट्टी होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
