ब्रेकिंग न्यूज़–खबर सत्याग्रह इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित The Hub की पार्किंग में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही बीट पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा।मौके पर करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे और स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को वहां से हटाया।घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सिर्फ खबर सत्याग्रह के पास मौजूद है, जिसमें पूरा घटनाक्रम देखा जा सकता है। फिलहाल विवाद के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
