(खबर सत्याग्रह)
मध्यप्रदेश में किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार लगातार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कतरगांव स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र पर पहुंचकर खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।
