(खबर सत्याग्रह)इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में राहगीरों को डराकर पैसे वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना एरोड्रम पुलिस और साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।जानकारी के अनुसार आरोपी ने कार सवार दंपत्ति, जिनके साथ डेढ़ वर्षीय बच्ची भी थी, को रोककर झूठा टक्कर का आरोप लगाया। इसके बाद डंडे से डराकर उनसे जबरन पैसे वसूल कर फरार हो गया था।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत धारा 126(2), 296A, 119(1), 351(3) BNS में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई राशि भी बरामद कर ली है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
