
(खबर सत्याग्रह)इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी रिश्तेदारों ने की है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जलसकंट रहता था। वे टैंकरों से वार्डों में पानी बंटवाते थे। 15 अगस्त को राजवाड़ा पर स्वतंत्रता दिवस के जश्न को धूमधाम से मनाने की शुरुआत भी उन्होंने की थी।
