पटना में TRE 4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकाला गया विरोध मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंचते ही उग्र हो गया। हजारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
