Oplus_131072
इंजीनियरिंग हॉस्टल में फेयरवेल के नाम पर उत्पात,
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फाइनल ईयर के छात्र देर रात फेयरवेल पार्टी के नाम पर हंगामा करते और हॉस्टल परिसर में उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि छात्रों ने तेज आवाज में डीजे बजाकर जमकर शोर-शराबा किया। कुछ छात्रों द्वारा हॉस्टल की गैलरी और कमरों में अव्यवस्था फैलाने की बात भी सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने संबंधित कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं कि शिक्षा संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
