हजरत निजामुद्दीन से आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के B-1 कोच में धुआं और आग दिखाई देने के बाद तुरंत रेलवे प्रशासन और स्टाफ अलर्ट हो गया।घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर रेलवे और दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक रेल मार्ग प्रभावित रहा।
