लखनऊ में जिला कोर्ट परिसर और आसपास बने अवैध चैंबरों व दुकानों पर नगर निगम ने बड़ा बुल्डोजर अभियान चलाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 240 अवैध कब्जों को हटाया। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।बुल्डोजर एक्शन के दौरान कई वकीलों के चैंबर और अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से नाराज वकीलों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने “पुलिस-प्रशासन हाय-हाय” के नारे लगाए और कार्रवाई को एकतरफा बताया।प्रशासन का कहना है कि कोर्ट परिसर के आसपास अवैध कब्जों के कारण यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।वहीं वकीलों का आरोप है कि बिना पर्याप्त समय दिए उनके चैंबरों पर बुल्डोजर चलाया गया, जिससे उनका जरूरी सामान और दस्तावेज प्रभावित हुए हैं। कार्रवाई को लेकर वकीलों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।
