प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को “मेलोडी” टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।सोशल मीडिया यूजर्स इस पल को “Melodi Meets Meloni” नाम देकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पहले भी मोदी और मेलोनी की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में रहे हैं, जहां ‘Melodi’ शब्द दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर ट्रेंड बना था।इस बार टॉफी गिफ्ट करने के अंदाज को कई लोग हल्के-फुल्के कूटनीतिक मजाक और दोस्ताना रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे भारत-इटली नेताओं की सहज बातचीत का उदाहरण बता रहे हैं।हालांकि, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया प्रतिक्रियाओं के बीच भारत और इटली के संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पीएम मोदी और मेलोनी की यह मुलाकात एक बार फिर ऑनलाइन ट्रेंड का हिस्सा बन गई है।
