Oplus_131072
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने की होड़ हिंसक विवाद में बदल गई। जानकारी के अनुसार, दो गेस्ट हाउस एजेंटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 7 से 8 युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को अपने गेस्ट हाउस में ठहराने को लेकर एजेंटों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कुछ युवकों ने मिलकर दूसरे गेस्ट हाउस के एजेंट को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वायरल वीडियो में युवक हाथों में डंडे लेकर हमला करते साफ नजर आ रहे हैं।घटना के दौरान आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धार्मिक नगरी में इस तरह की गुंडागर्दी सामने आने के बाद व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने के नाम पर एजेंटों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है।फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच की संभावना जताई जा रही है।
