Oplus_131072
खबर सत्याग्रह |इंदौर के न्याय नगर पुलिया चौराहे पर देर रात करीब 12:10 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथित रूप से नशे में धुत एक युवक तेज गति से कार चला रहा था। इसी दौरान कार पहले एक चलती टैक्सी (MP10CA7207) से जा टकराई और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी।हादसा इतना जोरदार था कि कार के एयरबैग तक खुल गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। हादसा करने वाली कार (MP09CS9507) का चालक मौके से फरार हो गया।
