खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एलीट एपेक्स के पास सार्थक सिंगापुर प्रोजेक्ट के समीप लगातार बारिश के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। क्षेत्र में फुटपाथ धंस गया है और नगर निगम की पानी की पाइपलाइन टूटने से सड़क के और अधिक धंसने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।रहवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पहले भी बाउंड्री वॉल गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। लगातार बारिश के कारण अब स्थिति और गंभीर हो गई है।स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल बैरिकेडिंग, सड़क और फुटपाथ की मरम्मत तथा टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
