{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इंदौर में सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश का एक और मामला सामने आया है। वायरल फोटो और इंस्टा लाइव में कुछ युवक खुलेआम चाकू लहराते और उसका प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीरों में सर्वहारा नगर निवासी सौरभ वर्मा अपने हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। वहीं गौरव उर्फ राधे भी उसके साथ दिखाई दे रहा है।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इंस्टाग्राम लाइव और स्टोरी पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो साझा किए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।फिलहाल वायरल फोटो और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि वीडियो और फोटो की पुष्टि होती है, तो संबंधित युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
