त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक अमृतकुंड में कई वर्षों बाद शिवलिंग के दर्शन हुए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षण और सफाई कार्य के तहत कुंड का पानी निकाला गया, जिसके बाद लगभग 65 फीट गहरे कुंड के तल पर शिवलिंग दिखाई दिया। माना जाता है कि यह अमृतकुंड पेशवा काल का है और इसके जल का उपयोग मंदिर में भगवान शिव के पूजा-अभिषेक के लिए किया जाता है। सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं के कुंड में प्रवेश पर पहले से ही प्रतिबंध है। वर्षों बाद शिवलिंग के दर्शन होने से श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
