इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में ढोल ग्यारस के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक इमारत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे गिर गया।घटना के समय मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। गनीमत रही कि गिरा हुआ हिस्सा किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा और बड़ा हादसा टल गया।ढोल ग्यारस के चलते राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ मौजूद थी। ऐसे में अचानक इमारत का हिस्सा गिरने से मौके पर हलचल की स्थिति बन गई।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत का हिस्सा नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
