Oplus_131072
चंदन नगर में नाले में गिरी थार, परिवार को लोगों ने सुरक्षित निकाला
इंदौर में मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड क्रमांक 80 में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया, जबकि कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं।चंदन नगर थाना क्षेत्र से लकड़ी पीठा जाने वाले मार्ग पर जलभराव के बीच एक थार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
