इंदौर। गुरुवार दोपहर थाना लसूडिया क्षेत्र के खालसा चौक पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक (MP09 ZS 4067) सवार युवक को हरियाणा नंबर के ट्रक (HR55 AS 4677) ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।थाना लसूडिया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निशांत पिता गोपाल जोशी (30 वर्ष) निवासी श्रीनाथ मल्टी, लोहा मंडी, निरंजनपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने ट्रक चालक फूल सिंह, निवासी बीकानेर, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में शामिल हरियाणा नंबर के ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
