मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया। लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण 1600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है।इस परियोजना के माध्यम से बिना पंपिंग के नर्मदा नदी का जल सोन बेसिन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे करीब 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।परियोजना का लाभ जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा जिलों को मिलेगा। सरकार के अनुसार, स्लीमनाबाद टनल प्रदेश में जल संरक्षण, किसान कल्याण और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।
