इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को संबोधित करते हुए लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्ती करते हैं और बाद में बहला-फुसलाकर तथा लालच देकर शादी कर लेते हैं, जिसके बाद उनकी वास्तविक पहचान सामने आती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति से दोस्ती या संबंध बनाने से पहले उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी अवश्य लें। विजयवर्गीय ने कहा कि झूठ बोलकर रिश्ते बनाने वालों से सावधान रहना चाहिए और किसी पर भी भरोसा सोच-समझकर करना चाहिए।
