केरल। केरल के मलप्पुरम जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में बस अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर तक फिसलती हुई दिखाई देती है। इसके बाद बस सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकराती है और पलट जाती है।वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
