
इंदौर पुलिस के थानों की जुलाई 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में अलग-अलग थानों की कार्यप्रणाली, फरियादियों की सुनवाई, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग जैसे मानकों के आधार पर प्रदर्शन का आकलन किया गया है।मूल्यांकन में लसूडिया थाना ने पहला स्थान हासिल किया है। थाना प्रभारी टीआई राजकुमारी यादव और के नेतृत्व में बेहतर फील्ड वर्क, फरियादियों की सुनवाई और अपराध नियंत्रण के प्रयासों के चलते लसूडिया थाना टॉप पर रहा।वहीं बाणगंगा थाना ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद हमेशा टॉप पोजिशन में रहने वाला चंदन नगर थाना इस बार तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि टॉप-3 में जगह बनाकर चंदन नगर ने अपनी स्थिति बरकरार रखी है।वहीं मूल्यांकन रिपोर्ट के निचले पायदान पर पंढरीनाथ थाना रहा। जुलाई की रिपोर्ट में पंढरीनाथ का प्रदर्शन सबसे कमजोर बताया गया है।जुलाई का यह रिपोर्ट कार्ड एक तरफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों की कार्यशैली को सामने लाता है, तो दूसरी ओर निचले पायदान पर रहने वाले थानों के लिए पुलिसिंग और कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत भी दिखाता है।
