विदिशा। बेतवा नदी के पुल से एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख रायसेन निवासी विनोद पटेरिया ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नदी में छलांग लगा दी।विनोद ने नदी में डूब रही युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को प्राथमिक सहायता दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।युवती ने नदी में छलांग क्यों लगाई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद युवती की जान बचाने वाले विनोद पटेरिया के साहस की लोग सराहना कर रहे हैं।
