इंदौर में मंगलवार को दूध उत्पादक किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि वर्तमान में व्यापारियों से उन्हें दूध के करीब 52 से 54 रुपये प्रति लीटर दाम मिल रहे हैं, जबकि उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह कीमत पर्याप्त नहीं है। किसानों ने दूध का भाव बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर किए जाने की मांग रखी। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
