इंदौर। बड़ा सराफा में मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे मॉडर्न ज्वेलर्स दुकान में अचानक आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में एसी में हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सराफा बाजार के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
