कन्नौद। करीब एक माह से बीमार अवस्था में अपने परिजनों से बिछड़कर भटक रहे 70 वर्षीय वृद्ध को आखिरकार सहारा मिल गया। 112 स्टाफ ने नगर पंचायत और करुणा वन सेवा समिति चंद्रकेश्वर के सहयोग से वृद्ध को सुरक्षित वृद्धाश्रम पहुंचाया।काउंसलिंग के दौरान वृद्ध अपना नाम केवल रामलाल बता पाए। वह अपना पूरा पता या परिजनों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में उनकी पहचान और परिवार तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।देवास जिले के कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वृद्ध की जानकारी साझा करते हुए आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें पहचानता हो या उनके परिवार के संबंध में जानकारी रखता हो, तो दिए गए मोबाइल नंबर 9425141044 पर संपर्क कर जानकारी दें।बीमार और बेसहारा अवस्था में भटक रहे वृद्ध को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की इस पहल ने एक बार फिर मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश की है। अब जरूरत है कि यह सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, ताकि रामलाल अपने परिवार और अपनों तक वापस पहुंच सकें।
