इंदौर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस और नगरीय इंदौर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पलासिया चौराहे पर रॉन्ग साइड से तेज गति में वाहन चलाकर रेड लाइट पार करने वाले ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को ऑटो क्रमांक MP-09-ZS-0499 का चालक पलासिया चौराहे पर रॉन्ग साइड से तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक ऑटो लेकर आया। यातायात व्यवस्था में तैनात ट्रैफिक वार्डन ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका।बताया गया कि ऑटो चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से रेड लाइट पार कर तेज गति में वाहन चलाते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। घटना के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया।
