Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | अलीगढ़अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे पर करणी सेना जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने का दावा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल सचिन राघव समेत अन्य को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
