खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के MR-9 चौराहे से सब्जी मंडी होते हुए खजराना दरगाह जाने वाली सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करीब 30 मिनट पहले एक ट्रैक्टर ने सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय रहवासियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। रहवासियों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो स्थानीय रहवासी द्वारा सामने लाया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
