इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंदौर दौरे के दौरान कैलाश विजयवर्गीय से हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में विजयवर्गीय के हाथ में पट्टा बंधा देखकर नितिन नबीन ने उनसे हाथ में पट्टा बंधने की वजह पूछी।इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत हुई और नितिन नबीन की बात पर कैलाश विजयवर्गीय सहित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कुराते नजर आए। वीडियो में नेताओं की सहज और हंसी-मजाक वाली बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा।
